सोमवार, 15 दिसंबर 2008

ये क्रिकेट है......


क्रिकेट में कहा जाता है कि "क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, इसमे भविष्यवाणी नहीं की जा सकती" ऐसा ही कुछ हुआ, चेन्नई में सम्पन्न हुए भारत-इंग्लेंड के बीच खेले गये पहले टेस्ट मैच में...

जब टेस्ट मैच चल रहा था तब चौथे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त होने तक कोई नहीं कह सकता था कि भारत मैच जीत सकता है ! लेकिन मैच टर्न हुआ, इंग्लेंड ने बहुत बड़ा लक्ष्य भारत के सामने रखा, लेकिन भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाडी ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी.

वैसे इस जीत की इबारत तो कल ही सहवाग द्वारा लिखी जा चुकी थी, आज सचिन और युवराज द्वारा पूरी कहानी लिख दी गई..

आज हर भारतीय कहेगा - "अब हुआ 'लगान' वसूल"....

कोई टिप्पणी नहीं:

Download : Interest Book AG Pro

Interest Book is a powerful, secure, and easy-to-use digital ledger app designed for individuals, small business owners, and financial con...