मंगलवार, 29 नवंबर 2016

अघोषित आय और आयकर में बदलाव : सार्थक कदम..........दैनिक ब्रह्मास्त्र.....२९-११-२०१६

डॉ. दिलीप गर्ग
8 नवंबर की मध्यरात्रि से लागू नोटबंदी के सन्दर्भ में कई बार बीच बीच में बदलाव किये गए ।
इस नोटबंदी से आयकर के विषय में कई प्रकार की भ्रांतियों ने जनमानस को भ्रमित किया हुआ है। इन सब के चलते सरकार ने आज आयकर अधिनियम में संशोधन के लिए लोकसभा में विधेयक लाकर नोट बदली से सम्बंधित आयकर के सन्दर्भ में चल रही कई भ्रांतियों पर विराम लगाया है।
आज वित्त मंत्री जेटली द्वारा प्रस्तुत विधेयक के पारित होने के बाद अघोषित आय अथवा नगदी जो कि बदलने के लिए बैंक में 30 दिसंबर तक जमा की जायेगी उस पर कुल जमा 49.90 प्रतिशत कर लेकर प्रक्रिया को तर्कसंगत, न्यायसंगत बनाने की और एक सार्थक कदम उठाया है।
अघोषित आय का 25 प्रतिशत जमाकर्ता को नगद दिया जायेगा किन्तु 25 प्रतिशत राशि प्रधानमंत्री जान कल्याण कोष में 4 वर्ष के लिए जमा रखा जायेगा और इस पर कोई ब्याज नही दिया जायेगा।
इस कोष में जमा धन से विभिन्न प्रकार के जनकल्याण कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
30 दिसम्बर के पश्चात् घोषित या पकड़ी गई अघोषित आय पर 85 प्रतिशत तक कर लगाया जा सकेगा।
निश्चित ही ये बदलाव नोटबन्दी के निर्णय को सार्थकता प्रदान करेगा और अर्थव्यवस्था की गति को बड़ाने में सहायक होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Download : Interest Book AG Pro

Interest Book is a powerful, secure, and easy-to-use digital ledger app designed for individuals, small business owners, and financial con...